Bhagalpur News: किशनगंज: चामा पब्लिक स्कूल व कोचिंग सेंटर पर धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से जांच की मांग
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बंदरझूला पंचायत अंतर्गत पिरगाछबस्ती निवासी मुदस्सिर आलम ने चामा पब्लिक स्कूल एवं डॉक्टर जॉन कोचिंग सेंटर पर कथित धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए किशनगंज पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मुदस्सिर आलम ने बताया है कि उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को चामा पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 (विज्ञान) में नामांकन कराया था। नामांकन के समय नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब तीन सप्ताह तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई। शिकायत करने पर उन्हें डॉक्टर जॉन कोचिंग सेंटर भेजा गया, जहां उनसे 50 हजार रुपये से अधिक शुल्क की मांग की गई।
आवेदन की जानकारी आवेदक का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.