Bhagalpur News: किशनगंज: खनियाबाद में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवाड़ी आदिवासी टोला के विद्यालय परिवार की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आसपास के गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: हर घर तिरंगा' अभियान को सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.