Bhagalpur News: किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने विशेष अभियान के 63 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 15 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और बाइक चोरी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। विगत एक सप्ताह में 7 से 13 सितंबर तक चलाए गए अभियान में किशनगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 63 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की साप्ताहिक उपलब्धि के अनुसार, वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 4 लाख 94 हजार 500 रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.