Bhagalpur News: किशनगंज: कार में छिपाकर ले जा रहे थे 323.7 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज निज संबाददाता। किशनगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एक कार से 323.7 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो नवंबर की शाम कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के पिपरीथान चौक के पास गश्ती दल वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए चुर्लीगुड़ी के समीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.