भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार ने शनिवार की शाम को सदर थाना, महिला थाना, एससीएसटी थाना और साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण किया गया।एसपी पहले सदर थाना पहुंचे।निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण तथा लंबित कांडों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को निर्देश दिया।एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में गश्ती बढ़ाए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन ह...