Bhagalpur News: किशनगंज: एसडीपीओ ने कोचाधामन के विभिन्न पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की संध्या किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरु सिराज ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवानीगंज, अंधासुर और अलताहाट दुर्गापूजा स्थलों का जायजा लिया तथा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पूजा समितियों के सदस्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और दुर्गा पूजा के मेले के दौरान भीड़ नियंत्रित सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Purnia News: श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.