Bhagalpur News: किशनगंज: एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ की समन्वय बैठक, नशा और मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सी कंपनी सिंघीमारी की ओर से रविवार को मंदिरटोला सीमा चौकी के अंतर्गत कुमारीभिट्टा गांव में ग्रामीण समन्वय बैठक आयोजित की गई।सहायक उप निरीक्षक मोनुज हजारिका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ नशा, मानव तस्करी और सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।बैठक में एसएसबी के तीन जवानों सहित कुल 11 लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों से सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने और तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.