Bhagalpur News: किशनगंज: आठ माह की गर्भवती की पहली बार हुई ब्रेस्ट एब्सेस सर्जरी
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट इलाज की जरूरत और आर्थिक मजबूरी के बीच जब परिवार के सामने रास्ते सीमित हो जाते हैं, तब सरकारी अस्पताल की सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं होती। कटिहार जिले के सिधानी निवासी खुरशीदा बेगम के परिवार के सामने भी ऐसी ही स्थिति थी। आठ माह की गर्भवती खुरशीदा बेगम के स्तन में संक्रमण के कारण पस जमा हो गया था और ऑपरेशन जरूरी था। निजी अस्पताल में इलाज के लिए मांगी जा रही राशि परिवार की आर्थिक क्षमता से बाहर थी। ऐसे समय में किशनगंज सदर अस्पताल उनके लिए उम्मीद बना। शुक्रवार को सदर अस्पताल में पहली बार ब्रेस्ट एब्सेस (स्तन में पस का संक्रमण) की सर्जरी की गई। आठ माह की गर्भावस्था के बीच चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी डॉ. शबनम यास्मीन ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद खुरशीदा बेगम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.