Bhagalpur News: किशनगंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अर्राबाड़ी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरझाड़ा स्थित जूट फैक्टरी के समीप छापेमारी कर बालू से लदे चार डबल डाला ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से चारों ट्रैक्टर चालकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, थाना अध्यक्ष कनक लता को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के किशोरझाड़ा इलाके में बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह टीम गठित कर किशोरझाड़ा स्थित जूट फैक्टरी के समीप वाहन जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.