भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: ​किशनगंज। संवाददाता जिले में अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए खनन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार व मंगलवार को कार्रवाई की गई। बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी कॉलेज के समीप खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे छह चक्का हाईवा को जब्त किया है। मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।​यह कार्रवाई खान निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम मारवाड़ी कॉलेज रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान आशंका होने पर एक छह चक्का हाईवा को रुकवाकर जांच की गई। खान निरीक्षक ने जब चालक से बालू परिवहन से संबंधित कागजात और चालान की मांग की, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कागजात न मिलने पर...