भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राजेश की रिपोर्ट किशनगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अध्यात्म मेला का आयोजन किया गया। अध्यात्म मेला का विधिवत उद्घाटन माहेश्वरी समाज के संरक्षक रघुनंदन मंत्री माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मुरारी मंत्री, संतोष सोमानी एवं माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष मधु मुंधरा सचिव सुचिता मुंधरा एवं कोषाध्यक्ष रूबी झंवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अध्यात्म मेला में दर्जनों स्टोर लगाए गए थे हर स्टॉल का नाम किसी धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ था। अध्यात्म मेला में गीता पुस्तक एवं हिंदू देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। मुक्त तौर पर गीता प्रेस गोरखपुर से छपी धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग पुस्तकों की खरीदारी की। इसके अलावा लड्डू ...