Bhagalpur News: किशनगंज: अकीदत और भाईचारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज निज संवाददाता।पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। इस अवसर पर अकीदत, शान-ओ-शौकत और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।सुबह करीब 10 बजे नूरी मस्जिद पेट्रोल पंप चौक से जुलूस का आगाज हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। हाथों में इस्लामिक परचम और तिरंगा लेकर अकीदतमंद नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.