Bhagalpur News: किशनगंज:सदर अस्पताल में 25 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। गर्भ में पल रहे शिशु की सलामती की चिंता हर मां को होती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इस चिंता के साथ जांच के खर्च की फिक्र भी जुड़ी रहती है। गर्भावस्था में दवाओं, पौष्टिक आहार और दूसरी जरूरतों के बीच जब अल्ट्रासाउंड जैसी जांच के लिए एक हजार रुपये खर्च करने पड़ें, तो यह रकम भी परिवार के बजट पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में यही जांच निःशुल्क हो जाए, तो महिला को केवल आर्थिक राहत ही नहीं मिलती, बल्कि समय पर जांच कराने का भरोसा भी मजबूत होता है।किशनगंज सदर अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 25 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शबनम यास्मीन ने यह जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.