Bhagalpur News: किलकारी में 'पंचलाइट' का सफल मंचन
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता किलकारी बिहार बाल भवन, भागलपुर के कंपनीबाग शाखा में नाटक विधा के बच्चों द्वारा फणीश्वर नाथ रेणु की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक 'पंचलाइट' का सफल मंचन रविवार की शाम को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश रोशन, सहायक लेखा पदाधिकारी ऋषभ कुमार, कमिश्नरी रिसोर्स पर्सन जितेंद्र कुमार झा, रंगकर्मी संजीव कुमार दीपू, मिथिलेश कुमार रिंटू, डॉ. कुमार चैतन्य प्रकाश एवं श्वेता भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने कहा कि नाटक बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। 'पंचलाइट' जैसे नाटकों के माध्यम से बच्चे अपनी कला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.