भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परबत्ती स्थित प्राचीन बुढ़िया काली महारानी मंदिर परिसर में रविवार को पूजा की तैयारी को लेकर समाज के लोग और समिति के सदस्यों की ओर से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रबंधक रोशन मंडल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष यादव को अध्यक्ष, ललन मंडल को कोषाध्यक्ष और रामविलास गोस्वामी को मेढ़पति बनाया गया। अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही सभी समाज के लोग और सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी। बैठक में छोटेलाल यादव, पुजारी कालीचरण मंडल, पप्पू मंडल, धनंजय यादव, राजा मंडल, सुभाष मंडल, सूरज यादव, प्रकाश मंडल, रंजीत यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मां वाम काली पूजा की तैयारी शुरू, 28 को होगी अगल...