Bhagalpur News: कालीबाड़ी के पास बंद घर में भीषण चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोर
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के समीप विनोपुर राजहाता में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के मालिक गृहस्वामी कटिहार से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने रेलवे लाइन के किनारे स्थित उनके घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद चोरों ने घर के सामान को भी जमकर क्षतिग्रस्त किया। घटना का पता तब चला, जब गृहस्वामी संतोष के रिश्तेदार मनीष कुमार को घर में चोरी होने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर का वेंटिलेटर टूटा हुआ था और अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा मिला। इससे साफ है कि चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद काफी देर तक इत्मीनान से सामान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.