Bhagalpur News: कालजयी कथाकार भीष्म साहनी की पुण्यतिथि मनाई
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि साहित्य सफर संस्था द्वारा सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में कालजयी कथाकार भीष्म साहनी की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह का शुभारंभ साहित्यकार जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। उपस्थित अन्य साहित्यकारों और कवियों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर भीष्म साहनी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि भीष्म साहनी एक आदर्श रचनाकार थे। तात्पर्य यह है कि वे एक अच्छे लेखक के साथ-साथ एक अच्छे आदमी थे। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार दास, प्रेम कुमार प्रिय, राजीव रंजन, प्रणव कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर जवाहर लाल मंडल, दिलीप दास, पुरुषोत्तम कुमार, आशुतोष आशीष उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Balia News: सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं भिखारी ठाकुर के गीत-नाटक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.