Bhagalpur News: कार से 267 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मद्यनिषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव के समीप एक बंद कार से 267 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। मद्यनिषेध थाना अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। टीम ने अदलपुर गांव के समीप छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही कार चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 267 लीटर शराब बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- हाइवा ट्रक से 249 कार्टन शराब बरामद, चालक गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है तथा उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.