भागलपुर, नवम्बर 4 -- सुल्तानगंज में सड़क हादसा Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य सड़क मार्ग पर बाबा चौक के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रही कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनकुंडा निवासी जयकरण मांझी (62 वर्ष), मंगल उर्फ मांगा मांझी (42 वर्ष), धनकुंडा, संग्रामपुर, मुंगेर, अर्चना कु...