Bhagalpur News: कार्यों की समीक्षा को लेकर उपस्थिति अनिवार्य
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग में एसी-डीसी बिल, उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) के साथ साथ 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के कार्यों की नियमित समीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके तहत संबंधित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, विभाग के अपर मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन इन कार्यों की गहन समीक्षा कर रहे हैं। इसमें जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे लघु मरम्मत और रंगरोगन कार्यों की प्रगति भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.