भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भागलपुर में विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। सुल्तानगंज और बरारी घाट पर गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इससे शहर में भीड़ लग गई है। बरारी रिवर फ्रंट घाट पर नगर निगम ने व्यवस्था की है। यहां कई चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। एक दिन पहले घाटों की साफ-सफाई करायी गयी थी। तिलकामांझी चौक पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा-सफाई के पुख्ता इंतजाम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार्तिक पूर्णिमा आज जुटने लगे श्रद्धालु सुल्तानगंज में यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान ...