Bhagalpur News: कारखाना जाने के बाद युवक लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र से चंपानगर स्थित मकदूम शाह दरगाह लेन में बुधवार को एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदा युवक के बड़े भाई संजय कुमार लाल ने नाथनगर थाने में आवेदन देकर भाई की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। संजय कुमार लाल ने बताया कि उसका भाई वीरेंद्र कुमार (36 वर्ष) 31 अगस्त की रात करीब 11 बजे घर से कारखाना में काम करने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। नाथनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बाताया कि आवेदन मिला है। युवक की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.