Bhagalpur News: कायाकल्प अभियान से कहलगांव में दो स्कूलों की बदली तस्वीर
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने और विद्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से संचालित कायाकल्प अभियान के तहत प्रखंड कहलगांव स्थित मध्य विद्यालय, कटैकपुर चौक और पीएम श्री विद्यालय कैरिया में महत्वपूर्ण सुधार कार्य किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय भवन का रंग-रोगन कर उसे नया और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। भवन के बाहरी हिस्से, बरामदे और विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव को बेहतर बनाया गया है। इन प्रयासों से विद्यालय का समग्र स्वरूप पहले की तुलना में अधिक सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित हुआ है। यह भी पढ़ें- Katihar News: गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.