भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में कायाकल्प अभियान का हाल बदहाल है। अभियान में नौ विभागों के 4,857 कार्यों को शामिल किया गया। जिसमें मात्र 68 कार्य ही पूर्ण हुए। जबकि 1,604 कार्य तकनीकी स्वीकृति एवं 2,746 कार्य प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित हैं। यह खुलासा शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 267 कार्य प्रगति पर है। 2012.07 लाख से अधिक बजट राशि के कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जतायी और कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वीकृति प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Araria News: सेवा संकल्प एवं कायाक...