Bhagalpur News: काम की खबर: बरारी फीडर से जुड़े इलाकों में डेढ़ घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर। रखरखाव कार्य के चलते आज सबौर जीएसएस से जुड़े 33 केवी बरारी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यानी कुल डेढ़ घंटे के लिए प्रभावी रहेगा। इस दौरान बरारी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.