भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता। किसनपुर स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्राद्ध के अंतिम दिन कामरेड चंद्रगुप्त आजाद की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता माकपा के राज्य कमिटी सदस्य सह जिला सचिव दशरथ प्रसाद ने की। सुभाष तांती, उपेंद्र यादव, मनोहर मंडल, बाल्मीकि दास, सिकंदर सिंह, डोमी मंडल आदि ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके पुत्र कुंदन, मदन और दीर्घ पाल भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...