भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को कामकाजी महिला छात्रावास 'आकांक्षा' की टीम ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भ्रमण किया। ​छात्रावास की अधीक्षिका स्वाति कुमारी, सहायक अधीक्षिका पूजा कुमारी एवं जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार की टीम ने दिव्यांगजन कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और सांख्यिकी कार्यालय सहित कई अन्य विभागों का दौरा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को छात्रावास की उपयोगिता और वहां उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बीच छात्रावास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक सुरक्षित व सहयोगात्मक माहौल प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...