Bhagalpur News: कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नालसा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव की ओर से विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर सह रैली का आयोजन किया गया। अवर न्यायाधीश प्रथम सह समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली न्यायालय परिसर से निकलकर सिंचाई कार्यालय और चेथरिया पीर होते हुए वापस न्यायालय परिसर पहुंची। इसमें पैनल अधिवक्ताओं और नवचयनित पारा लीगल वॉलंटियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1987 में इसी दिन नालसा का गठन हुआ था। इस अवसर पर अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में एक सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण और नालसा की विभिन्न योजनाओं के पंपलेट वितरित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.