Bhagalpur News: कांवरियों पर आज भी होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला में शुक्रवार को कांवरियों पर दूसरी बार हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी। पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाली फूलों की बारिश कार्यक्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन ने सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। इसको लेकर डीएम ने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर का आगमन एवं प्रस्थान सुल्तानगंज स्थित उच्च विद्यालय मैदान के हेलीपैड से प्रस्तावित है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से अजगैवीनाथ मंदिर, नमामि गंगे घाट एवं सुल्तानगंज मोड़ (जहाज घाट चौराहा) सहित निर्धारित स्थलों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने एवं उड़ान भरने के लिए हेलीपैड तथा पुष्पवर्षा के लिए निर्धारित स्थलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.