Bhagalpur News: कांवरियों को महंगाई का लगेगा झटका, भोजन के दाम बढ़े
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला में सुल्तानगंज आने वाले कांवरियों को इस बार महंगाई का झटका लगेगा। हालांकि जिला प्रशासन ने नाममात्र की सामग्रियों पर ही कीमत में आंशिक बढ़ोतरी की है। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि भोजन प्रति थाली इस बार 70 रुपये नहीं 75 रुपये में मिलेगी। हाफ प्लेट और बच्चों की थाली में कोई अंतर नहीं है। हाफ प्लेट 40 रुपये और बच्चों की थाली 50 रुपये पुरानी कीमत पर ही मिलेगी। पेड़ा की कीमत 360 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 380 रुपये की गई है। दही में पांच रुपये की वृद्धि हुई है। अब 125 रुपये प्रति किलो मिलेगा। चूड़े की कीमत बढ़ी है। कतरनी 75 रुपये और मोटा 45 रुपये किलो मिलेगा। सत्तू 120 की जगह 125 रुपये में मिलेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा: खाद्य सामग्री के दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.