भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता श्रावणी मेला में कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रख भागलपुर परिवहन प्रमंडल विशेष बस सेवा शुरू करेगी। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को होगी। इसके तहत 14 बसें चलाई जाएंगी जिनमें तीन पिंक बस महिला कांवरियों के लिए आरक्षित रहेंगी। बसें भागलपुर, मुंगेर और जमुई डिपो से चलाई जाएंगी। भागलपुर से देवघर और बासुकीनाथ, जबकि मुंगेर व जमुई से देवघर के लिए बसों का परिचालन होगा। भागलपुर से बासुकीनाथ का किराया 181 रुपये और देवघर का 197 रुपये होगा। मुंगेर से देवघर का किराया 297 रुपये तथा जमुई से 380 रुपये तय किया गया है। बसों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पुश बैक सीट, सीसीटीवी निगरानी सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- Munger News: श्रावणी मेला 2026: मुंगेर में कांवरियों की सेहत की मुकम्मल...