Bhagalpur News: कांवरियों के लिए खुला अस्थायी स्वास्थ्य शिविर
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बांग्ला सावन शुरू होते ही कांवरियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर स्वास्थ्य शिविर खोल दिए हैं। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) डॉ. अशोक प्रसाद ने इन शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल ने कहा कि अस्थायी स्वास्थ्य शिविर खोल दिए गए हैं और बचे हुए शिविर शुक्रवार को खोल दिए जाएंगे, ताकि आने वाले कांवरियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले से पहले कांवरिया पथ पर बढ़ी चहल-पहल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह से केसरिया मय हो जाएगा भागलपुर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.