भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: 04 अगस्त, मंगलवार, भागलपुर। श्रावणी मेला के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में कांवरिया ड्रेस में अजगैवीनाथ धाम घाट के पास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत जीविकोपार्जन कार्यक्रम एवं बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के संबंध में श्रद्धालुओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...