Bhagalpur News: कहलगांव में चोरी का खुलासा, आभूषण बरामद, दो गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के गंगानगर में घर का ताला तोड़कर हुई लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 22,500 रुपये नकद और चोरी के पैसे से खरीदा मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के आरोप में मूल रूप से मुंगेर के कासिम बाजार स्थित लालू पोखर के रहने वाले और वर्तमान में कहलगांव के सहनी टोला में रह रहे राजा सहनी और कहलगांव के पूरब टोला के रहने वाले मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
गंगानगर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.