Bhagalpur News: कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। शनिवार की संध्या गंगा का जलस्तर 31 मीटर 18 सेंटीमीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 31 मीटर नौ सेंटीमीटर से नौ सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- जलस्तर में वृद्धि से गंगा में उफान, निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानीजलस्तर में वृद्धि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। गंगा से जुड़ी कुआ, भयाना, गेरूआ और घोघा नदियां भी उफान पर हैं। कुआ नदी के किनारे स्थित चार झोपड़ियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। हालांकि, झोपड़ियां फिलहाल खाली थीं। गंगा का जलस्तर लबालब भर जाने के बाद सहायक नदियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.