Bhagalpur News: कहलगांव: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र के रंजीतगढ़, जख बाबा स्थान के पास एकचारी-मोहनपुर पथ पर गुरुवार शाम बाइक और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार नीतीश टुडू की मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रसलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा संताली टोला निवासी लालजी टुडू के पुत्र नीतीश टुडू अपने चचेरे भाई व अन्य लोगों के साथ महादेव स्थान मेला देखने गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार राजकुमार टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका भागलपुर में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.