Bhagalpur News: कल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की होगी शुरुआत
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के ग्रामीण अर्थशास्त्र और सहकारी प्रबंधन और आईआरपीएम द्वारा बुधवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन बहुद्देशीय प्रशाल में होगा। यह सेमिनार बहुविषयक है। पांच नवंबर को सेमिनार का समापन होगा। इसका विषय 'विकसित भारत @ 2047 के लिए समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मानव संसाधन विकास' रखा गया है। डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी ने बताया कि सेमिनार में समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मानव संसाधन विकास, कौशल संवर्धन, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, सहकारिता, ग्रामीण उद्यमिता और सतत ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा। इसमें देश के कई हिस्सों से विद्वान पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.