भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद नदी मार्ग से जहाज से यात्रियों को कराया जा रहा है। लेकिन वाहनों की आवाजाही ठप है। वाहनों को नदी से आरपार कराने के लिए कार्गो (मालवाहक जहाज) शुरू करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन गंगा में पिछले दो दिन से जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार से सबौर के बाबूपुर घाट से कार्गो नहीं चल पाया। जिला प्रशासन ने तीन अक्टूबर तक कार्गो नहीं चलाने का निर्णय लिया है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के कारण एक अक्टूबर की सुबह से वैकल्पिक मार्ग (जलमार्ग) द्वारा यात्रियों को नौका एवं क्रूज के माध्यम से फेरी सेवा एवं कार्गों सेवा परिचालन के लिए निर्देश निर्गत किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...