Bhagalpur News: कल कई क्षेत्रों में छह घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, प्रतिनिधि। ग्रिड उपकेंद्र, कहलगांव में चल रहे परियोजना कार्य के तहत नवनिर्मित 33 केवी फीडर को 33 केवी मुख्य बस (मेन बस) से जोड़ने के लिए 33 केवी मुख्य बस के एक खंड का निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 33 केवी पकरतल्ला, कहलगांव तथा गंगा पंप-1 फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त जानकारी सुरभि सुमन, सहायक कार्यपालक अभियंता कहलगांव ने दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: 14 अगस्त तक मनिहारी व बरारी में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.