Bhagalpur News: कला केंद्र की परीक्षा में देरी को लेकर बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का एलान
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से कला केंद्र की परीक्षा आयोजित करने में हो रही देरी के विरोध में मंगलवार को कला केंद्र में कला केंद्र के हितैषियों की बैठक हुई। अध्यक्षता गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व प्रॉक्टर एवं डीन डॉ. मनोज कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार वोकेशनल कोर्स और कौशल विकास को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर टीएमबीयू कला केंद्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डिप्लोमा प्रथम वर्ष की परीक्षा करा चुका है, लेकिन डिप्लोमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित करने में लगातार टालमटोल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: 19 नए राजकीय डिग्री कॉलेज आज से होंगे शुरू, सत्रारंभ की तैयारी पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.