भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा पुल के पास कलवलिया नदी से एक 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव काफी फूला हुआ है, देखने से प्रतीत होता है कि चार-पांच दिन पहले का है, जो पूरी तरह सड़-गल गया है। रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु ने बताया कि शव की सूचना मिलने के बाद स्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। लोगों का कहना है कि शव पानी से किनारे पर आकर लग सकता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...