Bhagalpur News: कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर । बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) जिला शाखा की ओर से रविवार को पेंशनर भवन में शिक्षकों एवं कर्मियों का कन्वेंशन हुआ। जिला अध्यक्ष ब्रजराज कुमार चौधरी एवं जिला सचिव राकेश अम्बष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा एवं आउटसोर्स की समाप्ति की मांग पर यह आयोजन हुआ। मौके पर एक स्वर में संयुक्त रूप से संघर्ष करने और संगठित होने के संकल्प को दोहराया। कन्वेंशन में महासंघ के राज्य अध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, राज्य महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा, राज्य सचिव गोपाल पासवान, पवन कुमार जायसवाल, एनएमओपीएस के मुख्य समन्वयक शशि कांत शशि समेत 200 से अधिक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.