भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  बीते सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की रामपुर खुर्द पंचायत के भीमकित्ता निवासी बिजली मिस्त्री दीपक यादव की ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फेज बनाने के दौरान 11 हजार वोल्ट का तेज करंट लगने से झुलस गया था। भागलपुर से उसे सिलीगुड़ी रेफर किया गया था। परिवार वाले गांव में चंदा इकट्ठा कर उसे सिलीगुड़ी भी ले गए लेकिन पैसा के अभाव में उसे वापस मायागंज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वाले ने शुक्रवार को जिन लोगों ने बिजली मिस्त्री को फोन कर बुलाया था उनके घर अंतिम संस्कार में सहयोग करने के हंगामा किया। लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। इसके बाद भीमकित्ता गांव के लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में सहयोग किया। मामले पर मधुसूदनप...