भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। कभी शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र और खेलकूद व स्वास्थ्य का मुख्य ठिकाना रहा ऐतिहासिक बागबाड़ी परिसर आज प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली के आंसू रो रहा है। कुछ साल पहले तक जिस स्थान पर शहर के बुजुर्ग और युवा सेहत बनाने और योगा करने आते थे, जहां बच्चे व खिलाड़ी रोज क्रिकेट व फुटबॉल खेला करते थे, आज वह जगह कचरे के विशाल पहाड़ में तब्दील हो चुकी है। प्रशासन ने जिस मैदान को संवारने का वादा किया था, वहां कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाकर पूरे क्षेत्र को नारकीय स्थिति में धकेल दिया गया। ​बागबाड़ी परिसर में बने कचरा ट्रांसफर स्टेशन में आज आधे शहर का कचरा डंप किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का यहां जीना मुहाल हो गया है। सप्ताह में तीन दिन लगने वाली पारंपरिक हाट में सैकड़ों लोग जु...