भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। कनकैथी डंपिंग यार्ड में सोमवार को हुए विवाद के बाद पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के अधिकांश इलाकों से सोमवार शाम तक कचरे का उठाव नहीं हो सका। रविवार को सफाईकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पहले से ही शहर के डंपिंग प्वाइंट्स पर कचरा जमा था। रविवार के बैकलॉग के साथ सोमवार का कचरा जुड़ जाने से स्थिति बेहद विकराल हो गई और डंपिंग प्वाइंट्स बजबजाने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सफाईकर्मियों की छुट्टी से सोमवार को कचरे के ढेर में बदला शहरकचरे के ढेर और परेशानियां शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारे और गलियों के मुहानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए। कई व्यस्त रास्तों पर कचरा वाहनों के चक्कों में लिपटकर सड़कों पर कई मीटर तक फैल गया। कोतवाली-खलीफाबाग रोड...