भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला में कड़ी धूप के बावजूद कांवरियों के तेज कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। गंगा का जलस्तर भी यहां बढ़ रहा है। कांवरिया पानी में खड़ा होकर चौकी पर जल संकल्प करा रहे हैं। शनिवार को कांवरियों की भीड़ सुल्तानगंज में उमड़ती रही। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया जलार्पण के लिए देवघर रवाना हुए। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक 2,71,023 सामान्य कांवरिया देवघर रवाना हुए। वहीं डाकबमों की संख्या 551 रही। इनमें 10 महिला और 541 पुरुष शामिल हैं। कांवरियों की संख्या बढ़ने से गंगा तट से लेकर कच्चा कांवरिया पथ तक भीड़ से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दुकानों में भी जमकर बिक्री हुई।...