Bhagalpur News: कटिहा्र: पुलिया के अभाव में नदी की उपधारा पार कर रहा युवक डूबा, मौत
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 के बेरगाछी गांव निवासी 25 वर्षीय मो. मुख्तार आलम, पिता मो. शहीद की रविवार को कमला नदी की उपधारा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार, मो. मुख्तार आलम लकड़िया पार गांव गया था। वहां से वापस अपने घर लौटने के दौरान कमला नदी की उपधारा पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: पुल नहीं तो अंतिम विदाई के लिए कंधे पर शव लेकर नदी पार करने को मजबूर हुए परिजन युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.