Bhagalpur News: कटिहार : 60.85 लीटर शराब-बीयर बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट कटिहार। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 60.850 लीटर बीयर, विदेशी शराब और चुलाई शराब बरामद की गई। सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि सहायक थाना क्षेत्र स्थित कटिहार जंक्शन न्यू बिल्डिंग के समीप कार्रवाई के दौरान सोनू कुमार के पास से 12 लीटर बीयर तथा अंशु कुमार के पास से 24 लीटर बीयर बरामद की गई। वहीं बुद्धूचक से प्रियांशु कुमार उर्फ मनीष कुमार को 5.610 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आजमनगर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.