Bhagalpur News: कटिहार : 13. 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भोलामारी गांव के एक घर में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस की भनक लगते ही एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान मुबारक के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान फरार आरोपी की पत्नी मास्कूरा बीबी के पास से स्मैक बरामद किया गया।दंडाधिकारी सह बीडीओ रणवीर कुमार की मौजूदगी में बरामद स्मैक का वजन 203 ग्राम पाया गया।साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 11 लाइटर और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.