Bhagalpur News: कटिहार : हथियार के बल पर युवक का अपहरण, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा; 6 पर प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: फलका (कटिहार) से आशीष कुमार की रिपोर्ट फलका थाना क्षेत्र के भरसिया फुटानी हाट के समीप शुक्रवार की शाम पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर भू- माफियाओं द्वारा हथियार के बल पर एक युवक का अपहरण करने और कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक को बचाने पहुंचे उसके परिजनों पर भी लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।मामले को लेकर पीड़ित गिरयामा चौक निवासी मो. सुल्तान ने फलका थाने में आवेदन देकर छह लोगों को नामजद किया है।
हाट के पास युवक के अपहरण का आरोप पीड़ित मो. सुल्तान ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घरेलू सामान खरीदने भरसिया फुटानी हाट गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर छह आरोपी अवैध हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे।आरोप है कि मो.नसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.